शिक्षा और रोजगार
GK Quiz Competition: कल्पना चावला विद्यापीठ में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे ; 'माइंड मास्टर' टीम रही विजेता।
तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के बीच आयोजित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 'Mind Master' टीम ने पहला स्थान हासिल किया
GK Quiz Competition: खरखौदा, सच कहूं। कल्पना चावला विद्यापीठ में कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देश से जुड़ी सामान्य जानकारी को बढ़ावा देना तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता का सफल संचालन अध्यापिका संजू द्वारा किया गया, स्कोरबोर्ड का संचालन अध्यापिका रीमा, जबकि निर्णय मंडल की भूमिका अध्यापिका पूनम ने निभाई। Haryana News
इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को तीन अलग-अलग टीमों में विभाजित किया गया था, जिनके नाम 'माइंड मास्टर', 'जीनियस ग्रिड' और 'ब्रेन वॉरियर्स' रखे गए। विद्यार्थियों ने भी बीच-बीच में पूछे गए प्रश्नों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे माहौल को रोमांचक बना दिया। कड़े मुकाबले के अंत में 'माइंड मास्टर' टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर जीनियस ग्रिड' और 'ब्रेन वॉरियर्स' टीम रही।
विद्यालय की प्राचार्या उषा वत्स एवं प्राथमिक प्रभारी रितु ने विजेता टीम को बधाई दी। प्राचार्या एवं प्राथमिक प्रभारी ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी शैक्षणिक प्रतियोगिताओं से न केवल विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धक विकास होता है, बल्कि देश और समाज के प्रति उनकी समझ भी विकसित होती है। उन्होंने आगे भी सभी विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। Haryana News