शिक्षा और रोजगार
कांवड़ यात्रा में व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, मुख्यमंत्री योगी और जिला प्रशासन का जताया आभार
जब भोले बोले - “थैंक्यू गाजियाबाद प्रशासन”
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गाजियाबाद जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। शिवभक्तों की सुविधा के लिए कावड़ मार्गों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, प्रकाश, पेयजल और साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस विभाग की तैनाती तथा नगर निगम द्वारा संचालित कावड़ शिविरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। शिविरों में ठहरने, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सहायता की व्यवस्थाओं को लेकर कांवड़ियों ने संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान कई भोले और भोलियों ने कहा कि गाजियाबाद जिला प्रशासन ने इस बार बहुत ही बेहतर व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि शिवभक्तों के लिए इतनी सुंदर और सुव्यवस्थित व्यवस्था सराहनीय है।हरियाणा से आए कांवड़ियों ने बातचीत के दौरान कहा कि वे पहली बार कांवड़ यात्रा पर आए हैं, लेकिन सरकार की व्यवस्थाओं को देखकर उनका अनुभव अत्यंत सकारात्मक रहा। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, गड्ढामुक्त मार्ग, साफ-सफाई, पुलिस की सक्रियता और स्वास्थ्य विभाग की सुविधाएं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई गई हैं।
श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रशासन की सतर्कता के कारण यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा गाजियाबाद जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि “ऐसी व्यवस्था से यात्रा में श्रद्धा के साथ-साथ विश्वास भी बढ़ता है।” कावड़ शिविरों में मौजूद श्रद्धालुओं की जुबान पर एक ही बात सुनाई दी - “थैंक्यू गाजियाबाद प्रशासन” प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं ने शिवभक्तों के बीच सकारात्मक संदेश छोड़ा है और कांवड़ यात्रा में सेवा और सुशासन की मिसाल पेश की है।
.jpg)