शिक्षा और रोजगार
Gogamedi News: गोगामेड़ी गोरक्षटीला के प्रमुख महंत के शिष्य श्यामनाथ पहुंचे एसकेडी विश्वविद्यालय
चिकित्सा सुविधाओं एवं जनसेवा के प्रयासों की सराहना
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Gogamedi News: गोगामेड़ी गोरक्षटीला के प्रमुख महंत रूपनाथ महाराज के शिष्य श्यामनाथ ने गुरुवार को श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय का दौरा किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। दौरे के दौरान श्यामनाथ ने वाग्भट वेलनेस आयुष रिसर्च सेंटर का भ्रमण कर आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी के माध्यम से संचालित उपचार सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकीय टीम से विभिन्न उपचार पद्धतियों, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े कार्यां पर चर्चा करते हुए सेंटर की चिकित्सा सुविधाओं एवं जनसेवा के प्रयासों की सराहना की।
श्यामनाथ ने एसकेडी विश्वविद्यालय और वाग्भट वेलनेस आयुष रिसर्च सेंटर की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है तथा आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस मौके पर श्यामनाथ ने बताया कि 29 अगस्त से शुरू होने वाला गोगामेड़ी मेला देश के प्रमुख लोक आस्था एवं श्रद्धा के मेलों में शामिल है, जहां राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला सभी धर्मां और समुदायों के लोगों को सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है।
उन्होंने मेले के शुभारंभ अवसर पर शामिल होने के लिए बाबूलाल जुनेजा को औपचारिक निमंत्रण भी सौंपा। इस मौके पर बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि गोगाजी महाराज की पावन भूमि गोगामेड़ी हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। गोगामेड़ी मेले में देशभर से सभी धर्मांे एवं समुदायों के श्रद्धालु एकत्र होकर भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने श्यामनाथ की ओर से दिए गए निमंत्रण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से समाजहित में निरंतर कार्य कर रहा है तथा वाग्भट वेलनेस आयुष रिसर्च सेंटर के जरिए आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी की वैज्ञानिक एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान कुलदीप शेखावत, नरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, शफी भाटी, सत्यप्रकाश सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
