सोनी सब के 'यादें' ने पूरे किए 100 एपिसोड

सोनी सब के 'यादें' ने पूरे किए 100 एपिसोड

Published On

मुंबई। सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक 'यादें' ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि का जश्न शो की पूरी कास्ट और क्रू ने सेट पर मिलकर मनाया। कलाकारों ने कहा कि इस सफर के दौरान बनी आपसी दोस्ती और अपनापन पर्दे पर भी साफ दिखाई देता है। शो में डॉ. देव मेहता की भूमिका निभा रहे इक़बाल खान ने कहा, “100 एपिसोड का मुकाम हासिल करना बेहद खास है। इन महीनों में हमने एक-दूसरे के साथ अनगिनत यादें बनाई हैं। साथ में खाना खाना, शॉट्स के बीच मस्ती करना और लंबे शूटिंग दिनों में एक-दूसरे का साथ देना हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया। पूरी कास्ट और क्रू परिवार जैसी बन गई है और मुझे लगता है कि यही अपनापन स्क्रीन पर भी दिखाई देता है।”
शो में डॉ. सृष्टि अग्रवाल की भूमिका निभा रहीं गुलकी जोशी ने कहा कि 100 एपिसोड पूरे करना 100 खूबसूरत यादों का जश्न मनाने जैसा है। उन्होंने कहा कि डॉ. सृष्टि के किरदार को निभाना और डॉ. देव के साथ उसकी कहानी को पर्दे पर जीवंत करना उनके लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है।

गुलकी ने कहा कि इक़बाल खान और अर्जुन पुंज के साथ काम करना यादगार रहा और सेट पर बना अपनापन दर्शकों को भी महसूस होता है। उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्यार और समर्थन ने 'यादें' को खास बनाया है। हास्य, भावनाओं, पारिवारिक रिश्तों और दिलचस्प मेडिकल मामलों पर आधारित 'यादें' का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात आठ बजे सोनी सब पर किया जाता है।
प्रेम

About The Author