शिक्षा और रोजगार

CM Nayab Singh Saini: एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी
GK Quiz Competition: कल्पना चावला विद्यापीठ में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे ; 'माइंड मास्टर' टीम रही विजेता। 
*साढ़े 4 सालों में 68 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, 1.83 लाख करोड़ के निवेश से 6.36 लाख प्राइवेट नौकरियों के अवसर पैदा किए: नौजवानों के लिए अनुकूल माहौल सृजित कर रही है मान सरकार : अमन अरोड़ा*
Sirsa News: नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों ने किया विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन
वृक्ष बोल उठा! एक किसान, पेड़ और प्रकृति संरक्षण की प्रेरक कहानी

Kalpana Chawla Vidyapeeth: कल्पना चावला विद्यापीठ में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे; 'माइंड मास्टर' टीम रही विजेता

कल्पना चावला विद्यापीठ में जीके प्रतियोगिता का आयोजन

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: कल्पना चावला विद्यापीठ में कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देश से जुड़ी सामान्य जानकारी को बढ़ावा देना तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता का सफल संचालन अध्यापिका संजू द्वारा किया गया,  स्कोरबोर्ड का संचालन  अध्यापिका रीमा, जबकि निर्णय मंडल की भूमिका अध्यापिका पूनम ने निभाई।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को तीन अलग-अलग टीमों में विभाजित किया गया था, जिनके नाम 'माइंड मास्टर', 'जीनियस ग्रिड' और 'ब्रेन वॉरियर्स' रखे गए। विद्यार्थियों ने भी बीच-बीच में पूछे गए प्रश्नों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे माहौल को रोमांचक बना दिया।

कड़े मुकाबले के अंत में  'माइंड मास्टर' टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर जीनियस ग्रिड' और 'ब्रेन वॉरियर्स' टीम रही।

विद्यालय की प्राचार्या उषा वत्स एवं प्राथमिक प्रभारी रितु ने विजेता टीम को बधाई दी। प्राचार्या एवं प्राथमिक प्रभारी ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी शैक्षणिक प्रतियोगिताओं से न केवल विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धक विकास होता है, बल्कि देश और समाज के प्रति उनकी समझ भी विकसित होती है। उन्होंने आगे भी सभी विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts