शिक्षा और रोजगार

CM Nayab Singh Saini: एचएसएससी का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जल्द होगा जारी, युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की समयबद्ध जानकारी
GK Quiz Competition: कल्पना चावला विद्यापीठ में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे ; 'माइंड मास्टर' टीम रही विजेता। 
*साढ़े 4 सालों में 68 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, 1.83 लाख करोड़ के निवेश से 6.36 लाख प्राइवेट नौकरियों के अवसर पैदा किए: नौजवानों के लिए अनुकूल माहौल सृजित कर रही है मान सरकार : अमन अरोड़ा*
Sirsa News: नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों ने किया विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन
वृक्ष बोल उठा! एक किसान, पेड़ और प्रकृति संरक्षण की प्रेरक कहानी

50 हजार के कर्ज को 5.40 लाख बताकर चेक के दुरुपयोग का आरोप

सफाई कर्मचारी ने लगाया सूदखोर पर खाली सिक्योरिटी चेक में फर्जी राशि भरने का आरोप

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh News: अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर टाउन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कथित रूप से खाली सिक्योरिटी चेक का दुरुपयोग कर लाखों रुपए की फर्जी देनदारी दर्शाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने राधाकिशन पुत्र गुलराज, निवासी वार्ड नंबर 39, गुरुद्वारा के पास, प्रेमनगर, टाउन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार परिवादी कालूराम (48) पुत्र मनीराम, निवासी वार्ड नंबर 43, वाल्मीकि मोहल्ला, राजीव चौक, टाउन, नगर परिषद में सफाई कर्मचारी है। उसने न्यायालय में दायर इस्तगासे में आरोप लगाया कि करीब चार वर्ष पहले उसने आरोपी राधाकिशन से 50 हजार रुपए उधार लिए थे, जिन्हें ब्याज सहित चुका दिया गया।

20 नवंबर 2024 को आरोपी ने उससे दो स्टांप पेपरों पर अलग-अलग 1.30 लाख रुपए और 1.40 लाख रुपए उधार लेने संबंधी दस्तावेज तैयार करवाए तथा सुरक्षा के नाम पर आईसीआईसीआई बैंक के दो खाली चेक अपने पास रख लिए। कर्ज चुकाने के बाद जब परिवादी ने अपने स्टांप और सुरक्षा चेक वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें लौटाने से इनकार कर दिया और कथित रूप से चेक लगाकर मुकदमा करने की धमकी दी। बाद में आरोपी की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से भेजे गए कानूनी नोटिस में दावा किया गया कि परिवादी ने 7 मार्च 2025 को 5.40 लाख रुपए नकद उधार लिए थे तथा भुगतान के लिए 11 मई 2026 दिनांकित 5.40 लाख रुपए का चेक दिया था।

परिवादी का कहना है कि उसने कभी इतनी राशि उधार नहीं ली और आरोपी ने सुरक्षा के तौर पर दिए गए खाली चेक में फर्जी राशि भरकर उसका दुरुपयोग किया। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि उसका एक अन्य खाली सुरक्षा चेक अब भी आरोपी के कब्जे में है, जिसके भविष्य में दुरुपयोग की आशंका है। उसने न्यायालय से उक्त चेक बरामद कराने की भी मांग की है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान दस्तावेजों, बैंक रिकॉर्ड, कानूनी नोटिस एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rohtak-crime

About The Author

Related Posts