Delhi Lakshmi Yojana Launched: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपए, जल्दी करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत , ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला

Published On

Delhi Lakshmi Yojana Launched: नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। Delhi Lakshmi Yojana 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना की शुरुआत की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री के अनुसार यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और आत्मनिर्भरता को भी प्रोत्साहित करेगी। सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अनुमान है कि योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद दिल्ली की 17 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

योजना के पात्रता मानदंडों के अनुसार 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की वे महिलाएं आवेदन कर सकेंगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम है। हालांकि आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी, जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वाले तथा पहले से किसी अन्य सरकारी प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है। Delhi Lakshmi Yojana

इसके अलावा जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है, बिजली की वार्षिक खपत निर्धारित सीमा से अधिक है अथवा परिवार का कोई सदस्य सरकारी विभाग या सार्वजनिक उपक्रम में कार्यरत है, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। सरकार ने कुछ अन्य सामाजिक एवं प्रशासनिक मानदंड भी तय किए हैं, जिनके आधार पर पात्रता निर्धारित की जाएगी।

योजना के तहत लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं। सहायता राशि का एक हिस्सा बचत योजना में जमा कराया जा सकता है, जबकि शेष राशि का उपयोग आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा। इच्छुक लाभार्थी पूरी राशि को भी अपनी बचत योजना में जमा कराने का विकल्प चुन सकते हैं।

दिल्ली सरकार का कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक सहयोग देने तक सीमित नहीं रहेगी। इसके माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। Delhi Lakshmi Yojana

About The Author

Related Posts