Drugs destroyed: 170 करोड़ से अधिक मूल्य के मादक पदार्थों को किया नष्ट
जिला पुलिस ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के अंतर्गत जब्त किए गए
Drugs destroyed: श्रीगंगानगर। जिला पुलिस ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के अंतर्गत जब्त किए गए मादक पदार्थों का आज बड़े पैमाने पर नष्टीकरण किया है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि लगभग 170 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को आज एक सीमेंट फैक्टरी में जलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इन मादक पदार्थों का न्यायालय द्वारा धारा 52ए (2) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत भौतिक सत्यापन पहले ही करवाया जा चुका था। सत्यापन के बाद इन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट किया गया। Rajasthan News
जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज कुल 101 एनडीपीएस मामलों में जब्त 84 किलो 208 ग्राम हेरोइन, 672 किलो 642 ग्राम पोस्त, 3 किलो 92 ग्राम गांजा तथा 1690 नशीली गोलियों का नष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए इन मादक पदार्थों का कुल मूल्य लगभग 169 करोड़ 50 लाख 80 हजार 230 रुपये आंका गया है। नष्टीकरण दो स्तरीय कमेटियों की मौजूदगी में किया गया। बीकानेर रेंज के महा निरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश की अध्यक्षता में गठित रेंज स्तरीय कमेटी तथा पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी ने संयुक्त रूप से इस कार्य को अंजाम दिया। Rajasthan News
