किसान की स्कूटी बरामद, आरोपी बाल अपचारी हिरासत में 

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, चोरी की स्कूटी के साथ बाल अपचारी हिरासत में

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: खेत पर खड़ी किसान की स्कूटी चुराने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद की है। विगत 27 जुलाई को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी संजीव कुमार की इलेक्ट्रिक स्कूटी को शामली-कैराना मार्ग पर स्थित महावीर फार्म के सामने से अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था। पीड़ित संजीव की तहरीर पर कोतवाली शामली पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

इसी क्रम में शनिवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया, जिसके कब्जे से किसान की चोरी की गई स्कूटी बरामद हुई। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। विदित रहे कि चोरी हुई स्कूटी बरामद कराने में औद्योगिक क्षेत्र चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल हरिओम की भूमिका काफी सराहनीय रही है। उन्होंने कांवड़ ड्यूटी के बीच समन्वय स्थापित करते हुए हाइवे पर स्थित तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हेड कांस्टेबल के अथक प्रयास के बावजूद पुलिस किसान की स्कूटी बरामद कराने में सफल हो पाई है।

Scooty

About The Author

Related Posts