यमुना ब्रिज पर तहसील प्रशासन ने लगाई स्टॉल, शिवभक्तों को बांटे फलाहार

कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का सेवा भाव, यमुना ब्रिज पर शिवभक्तों को बांटे फलाहार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: तहसीलकर्मियों ने एसडीएम शिवाजी यादव के नेतृत्व में यमुना ब्रिज पर स्टॉल लगाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों को शीतल पेय व फलाहार वितरित किये। कैराना पुलिस-प्रशासन श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल व निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु पूरी इच्छाशक्ति से जुटा हुआ है। प्रशासन के द्वारा कांवड़ पथ से गुजर रहे शिवभक्तों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तमाम इंतजामात किये गए है। साथ ही, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी स्वयं कांवड़ियों की सेवा में तल्लीन है।

इसी क्रम में शनिवार को तहसील प्रशासन की ओर से यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज पर स्टॉल लगाई गई। जहां पर एसडीएम शिवाजी यादव के नेतृत्व में तहसीलकर्मियों ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ पथ से गुजर रहे कांवड़ियों को फलाहार व शीतल पेय की बोतलें वितरित की। एसडीएम शिवाजी यादव व तहसीलदार अर्जुन चौहान स्वयं अपने हाथों से शिवभक्तों को फलाहार वितरित करते हुए दिखाई दिए। एसडीएम व तहसीलदार तथा अन्य राजस्वकर्मियों के सेवाभाव को देखकर शिवभक्त कांवड़िए भी गदगद नजर आए। इस दौरान नायब तहसीलदार सतीश कुमार, यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अखिलेश कुमार, लेखपाल विजित पंवार, अंकित गुलियां, लवकेश तंवर, अनुराग पंवार, मुज्जकिर खान आदि मौजूद रहे।

Kairana News (4)

About The Author

Related Posts