Toll Plaza: मुझेडा टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा टला, बैरियर से टकराकर बाइक सवार घायल, टोलकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार बाइक बैरियर से टकराई, युवक घायल; अस्पताल में भर्ती

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Mirapur News: मुझेडा टोल प्लाजा पर तेज गति से बाइक चला रहे युवक की मोटरसाइकिल बैरियर से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद टोलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी अनुज मोटरसाइकिल से बिजनौर से अपने घर सहारनपुर जा रहा था। मुझेडा टोल प्लाजा पहुंचने पर वह बाइक के लिए निर्धारित लेन में जाने के बजाय कार और ट्रकों के लिए निर्धारित नंबर-12 लेन से टोल पार करने लगा। बताया गया कि बाइक की गति तेज होने के कारण उसे बैरियर दिखाई नहीं दिया और मोटरसाइकिल सीधे बैरियर से जा टकराई।

टक्कर लगते ही अनुज सड़क पर गिर गया, जबकि मोटरसाइकिल करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरी। हादसा देखकर टोलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और टोल मैनेजर आकाश चौधरी को सूचना दी। मैनेजर ने तत्काल 1033 एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी जानसठ भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार अनुज की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। टोल मैनेजर आकाश चौधरी ने बाइक चालकों से अपील की कि टोल पार करते समय निर्धारित मोटरसाइकिल लेन का ही इस्तेमाल करें और गति नियंत्रित रखें, ताकि हादसों से बचा जा सके।

Mirapur News

About The Author

Related Posts