GIMS Recruitment 2026: स्टाफ नर्स के पदों पर सीधी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

जीआईएमएस में 100 स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती का शानदार मौका, 7 सितंबर तक करें आवेदन 

Published On

लखनऊ (एजेंसी)। Staff Nurse Vacancy 2026: सरकारी संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए, सरकारी चिकित्सा विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) ने सीधी भर्ती अभियान के जरिए नॉन-टीचिंग (स्टाफ नर्स) के कुल 100 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।  

जीआईएमएस की ओर से स्टाफ नर्स पोस्ट के लिए जारी 100 रिक्तियों में जनरल के 40, ओबीसी के 27, एससी के 21, एसटी के 2 और ईडब्ल्यूएस के 10 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार जीआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल/स्टेट मेडिकल फैकल्टी से मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बीएससी नर्सिंग (4 वर्ष का कोर्स) या इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) (2 वर्ष का कोर्स) और स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्स और मिडवाइफ के तौर पर रजिस्टर्ड होना चाहिए; या इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड या काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (जीएनएम) में डिप्लोमा, राज्य/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्स और मिडवाइफ के तौर पर रजिस्टर्ड और ऊपर बताई गई एजुकेशनल क्वालिफिकेशन हासिल करने के बाद कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), मेरिट सूची, बायोमेट्रिक और दस्तावेजों का सत्यापन एवं मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी जीआईएमएस के वेतनमान नियमों के अनुसार प्रति माह होगी।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर) और ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,298 रुपए, एससी/एसटी के लिए 944 रुपए तय किया गया है। वहीं, दिव्यांग (यूपी में सभी कैटेगरी) को रजिस्ट्रेशन फील में छूट दी गई है।

Job-Vacancy

About The Author

Related Posts