Body Donation: अमरजीत कौर इन्सां की पार्थिव देह मेडिकल शोध के लिए दान
परिजनों ने पेश की मानव सेवा की मिसाल
श्रीगंगानगर। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर श्रीगंगानगर क्षेत्र के गांव उड़सर की अमरजीत कौर इन्सां की मृत्यु के बाद उनके परिजनों ने उनकी पार्थिव देह को मेडिकल शोध के लिए दान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। अमरजीत कौर इन्सां, पत्नी नायब सिंह, गांव उड़सर, ब्लॉक 32 एमएल, जोन श्रीगंगानगर की निवासी थीं। उनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी पार्थिव देह को चिकित्सा अनुसंधान के उद्देश्य से समर्पित करने का निर्णय लिया। Sri Ganganagar News
इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार संसार जी, दर्शन सिंह, हेतराम जी, वकील सिंह, ग्राम सरपंच शिवदत्त सहित समूह साध-संगत, सेवादार, परिजन और ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने अमरजीत कौर इन्सां के इस देहदान को समाज और चिकित्सा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।
परिजनों का कहना है कि चिकित्सा शोध के लिए पार्थिव देह का दान समाजहित में महत्वपूर्ण योगदान है। इससे चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को आगे बढ़ाने में सहायता मिल सकती है। अमरजीत कौर इन्सां के परिवार के इस निर्णय को क्षेत्र में मानव कल्याण और सेवा भावना से जुड़े सराहनीय प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। Sri Ganganagar News