Cricket News: शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी की बड़ी उपलब्धि, दो होनहार खिलाड़ी शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में चयनित

पूज्य गुरु की प्रेरणा और अकादमी की मेहनत से मिली सफलता

Published On

Sher-e-Punjab T20 League: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी, सरसा (Shah Satnam Ji Cricket Academy Sirsa) के लिए गौरव का एक और पल सामने आया है। अकादमी के दो होनहार क्रिकेटरों रणदीप सिंह और युवी गोयल का शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग के लिए हुए ऑक्शन में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, शानदार प्रदर्शन और खेल प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। ऑक्शन में ऑलराउंडर रणदीप सिंह को जालंधर वॉरियर्स ने 3.20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा, जबकि ऑलराउंडर युवी गोयल को लुधियाना लायंस ने 2.70 लाख रुपए में खरीदा। शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का आयोजन 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होगा।

पूज्य गुरु की प्रेरणा और अकादमी की मेहनत से मिली सफलता

रणदीप सिंह और युवी गोयल दोनों ने शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा, आशीर्वाद और खेल संबंधी मार्गदर्शन को दिया है। अकादमी में मिले प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास ने भी दोनों खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। अ

कादमी के कोच जसकरण सिंह सिद्धू ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि रणदीप और युवी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस और निरंतर मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में भी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ेंगे और अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे। वहीं शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां और स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. नवजीत भुल्लर ने भी दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

कनिष्क चौहान भी बढ़ा चुके हैं अकादमी का मान

शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की फेहरिस्त में इससे पहले होनहार ऑलराउंडर कनिष्क चौहान भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। कनिष्क ने अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम में अहम भूमिका निभाकर अकादमी और सरसा का नाम रोशन किया था। और आईपीएल सीजन 2026 में आरसीबी की टीम द्वारा उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा गया था। वहीं अब रणदीप सिंह और युवी गोयल के शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग में चयन से अकादमी की प्रतिभाओं को एक और बड़ा मंच मिला है। 30 अगस्त से शुरू होने वाली लीग में दोनों खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

About The Author

Related Posts