वकील के घर पर डकैती मामले में चार गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र में वकील के घर लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: सेक्टर-7 में अधिवक्ता बलवंत सिंह वालिया के घर हथियार के बल पर हुई लूट के मामले का कुरुक्षेत्र पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा-1 व अपराध शाखा-2 की टीमों ने कार्रवाई करते हुए कमल निवासी जिला पानीपत, साहिल निवासी जिला सोनीपत, प्रिंस निवासी जिला पानीपत तथा अंश जैन उर्फ लाला निवासी जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 5.50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। 

पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने बताया कि 7 अगस्त को पुलिस को दी अपनी शिकायत में बलवंत सिंह वालिया सेक्टर-7 कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह करीब 30 साल से वकालत कर रहे हैं। उसकी दोनो बेटियां शादीशुदा हैं, वह अपनी पत्नी के साथ मकान में अकेला रहता है। 6 अगस्त को 9:30 बजे रात्रि वह खाना खाकर अपने कुत्ते को घुमाने गली में गया। लगभग 10 बजे वह अपने घर के अन्दर आया। बाहर के गेट की चाबी उसके पास थी, उसने अन्दर से गेट लॉक कर दिया। उसने अपने घर के अन्दर का दरवाजा भी बंद कर लिया। वह दरवाजा खोलकर अपने कमरे के अन्दर गया तो उसकी घरवाली को 2 लड़कों ने उसकी पत्नी को बंधक बना रखा था। वह अपनी पत्नी को छुड़ाने लगा तो 2 लड़के और आ गए उन चारों ने उसे भी पकड़ लिया। दो लड़कों के हाथ में पिस्टल थे, उन्होंने कहा कि तिजोरी में रखा सारा नकदी व जेवर निकालकर दो।

उसने डर के मारे तिजोरियों से निकालकर करीब कैश व सोने/चांदी के परिवारिक जेवरात व बर्तन, मूर्तियां व निखालिस उनको दे दिये। आरोपी लूट के सामान को एक कपडे के थैले में डालकर ले गये। आरोपी उसकी लाईसैंसी रिवालवर की गोलियों भी ले गए। उसके घर से डीवीआर व चार कैमरे तोड़ दिए ओर पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपराध अन्वेषण शाखा-1 व अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीमों का गठन करके जांच सौंपी। 

एक आरोपी पहले हुई चोरी में रहा है शामिल

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट मामले में शामिल एक आरोपी इसी घर में पहले हुई चोरी की घटना में शामिल था। अन्य आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड बारे भी छानबीन की जाएगी। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Kurukshetra News: गिरफ्तार किए गए आरोपी।

About The Author

Related Posts