Sanitation Workers' Strike: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में बढ़ती गंदगी पर जताई चिंता

सफाई व दमकल कर्मचारियों की मांगें तुरंत पूरी करे सरकार: कांग्रेस

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा और फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से सफाई व दमकल कर्मचारियों की मांगों को तुरंत प्रभाव से पूरा करने की मांग की।

अरविंद शर्मा और विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि कर्मचारियों को बार-बार आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन मांगें पूरी नहीं की जातीं। इसी कारण कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सफाई कर्मचारियों ने अपने हकों को लेकर लंबी हड़ताल की थी। उस समय शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सरकार द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद हड़ताल समाप्त हुई, लेकिन तय समय में मांगों को पूरा नहीं किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हड़ताल का सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उनकी जायज मांगों का तत्काल समाधान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी उनके समर्थन में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

garbage
सांकेतिक फोटो

About The Author

Related Posts