बदला लेने के लिए बनाया गैंग, हथियारों सहित तीन धरे

2020 में भाई पर हुई फायरिंग का बदला लेना चाहते थे आरोपी

Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: भाई पर हुए हमले का बदला लेने के लिए गैंग बनाने और अवैध हथियार जुटाने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल, एक कट्टा, चार मैगजीन और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। क्राइम एसीपी अमन यादव के अनुसार, 8 अगस्त की रात क्राइम ब्रांच की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन युवक ब्रेजा कार में अवैध हथियार लेकर सेंट्रल थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।

पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को रोककर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बसंत, आकाश और योगेश के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2020 में बसंत के भाई विमल पर देवेंद्र और योगी नामक युवकों ने फायरिंग की थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इसी घटना का बदला लेने के लिए बसंत ने दोस्तों के साथ गैंग बनाई और हथियार जुटाए। जांच में हथियार दूसरे राज्यों से खरीदने की बात सामने आई है।

Faridabad News

About The Author

Related Posts