जगाधरी में 17 अगस्त को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत होगा पौधारोपण, HSSC सदस्य अमर सिंह होंगे मुख्य अतिथि

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 17 अगस्त को जगाधरी में होगा पौधारोपण कार्यक्रम

Published On

छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत आगामी 17 अगस्त को सुबह 10:30 बजे हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

​इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के सदस्य मास्टर अमर सिंह शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी सतपाल सिंह रोजी करेंगे। इस आयोजन में जगाधरी वन रेंज के अधिकारी पुनीत का विशेष सहयोग रहेगा।

​अधिकारियों से मुलाकात और निमंत्रण

​कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में शिवाजी प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने एसडीएम को पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और कार्यक्रम का निमंत्रण सौंपा।

​एसडीएम विश्वनाथ ने क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान शिविर और पौधारोपण अभियान अत्यंत सराहनीय हैं। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने रादौर के एसडीएम नरेंद्र से भी मुलाकात कर उन्हें पटका व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

​रादौर और जठलाना में भी चलेगा अभियान

​शिवाजी प्रेस क्लब पूरे जिले में सामाजिक जागरूकता की मुहिम छेड़े हुए है। इसी कड़ी में क्लब द्वारा जल्द ही रादौर और जठलाना में भी 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम के तहत पौधारोपण कराया जाएगा और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

​ये रहे उपस्थित

​इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र कुमार, रवीश चौहान, सविता, रविकांत, अली जान रौनक, रामकिशन कश्यप और सरदारी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Chhachhrauli News

About The Author

Related Posts