Rojgar Mela News: कल लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

कैथल में 10 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं से ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी का मौका

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: जिला रोजगार अधिकारी ममता ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 अगस्त 2026 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में पुखराज हेल्थकेयर, एलआईसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा अमर उजाला पब्लिकेशन सहित कई कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इसमें 10वीं, 12वीं और स्नातक (ग्रेजुएट) योग्यता रखने वाले युवा भाग लेकर सहायक मैनेजर, फील्ड सेल्समैन, वैलनेस एडवाइजर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी से अपील है कि वे 10 अगस्त को बालाजी कॉलोनी, गली नंबर-5 में स्थित जिला रोजगार कार्यालय कैथल पहुंचकर मेले का लाभ उठाएं। 

job-fair

About The Author

Related Posts