साइबर ठगी के लिए दोस्त का बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

दोस्त का बैंक खाता साईबर ठगी के लिए उपलब्ध कराने के मामले में एक गिरफ्तार

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी के साईबर क्राइम भिवानी की टीम ने साईबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बड़सी गुजरान निवासी सावन ने थाना साईबर क्राईम में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसका दोस्त साहिल करीब 7-8 महीने पहले उसे मिला और उसने बताया कि उसके घर में जमीन के रुपए आने हैं तथा उसका बैंक खाता ब्लॉक है, क्योंकि उसने बैंक से लोन लिया था जिसकी अदायगी नहीं की गई थी।  साहिल ने सावन से कहा कि उसे एक बैंक खाता खुलवाकर दे, जिसमें जमीन के पैसे आ सकें। दोस्त होने के नाते सावन उसकी बातों में आ गया।

इसके बाद साहिल उसे हांसी ले गया, जहां उसके नाम से नई सिम लेने के बाद एसबीआई बैंक हांसी में बैंक खाता खुलवाया गया। बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड व सिम भी साहिल ने अपने पास रख लिए। बाद में सावन को पता चला कि उसके नाम से खुले बैंक खाते में अलग-अलग राज्यों से साईबर अपराध से संबंधित शिकायतें दर्ज हैं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए साईबर क्राईम थाना के मुख्य सिपाही पवन कुमार की पुलिस टीम ने आरोपी साहिल को गिरफर किया। आरोपी साहिल गुरुग्राम में प्राइवेट वाहन चलाने का कार्य करता है तथा आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर उसे साईबर अपराध में इस्तेमाल किए जाने के लिए 5 हजार रुपए  के बदले उपलब्ध कराने की बात सामने आई है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद कर उसे पुलिस कब्जे में लिया है। आरोपी साहिल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं।

Arrested-1

About The Author

Related Posts