शिवभक्तों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

कांवड़ियों के लिए अंबा मैरिज होम में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के अंबा मैरिज होम में शिवभक्त कांवड़िए के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा शिविर में पहुंचे शिवभक्तों को प्राथमिक उपचार देकर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया। 

हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए पुलिस-प्रशासन के अलावा समाजसेवी संस्थाओं की ओर से भी अनेकों व्यवस्थाएं की गई है। इसी क्रम में आईबीएम ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की ओर से कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित अंबा मैरिज होम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पथ से गुजर रहे कांवड़ियों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही उन्हें प्राथमिक उपचार भी दिया गया। यहां पर उपचार प्राप्त करने के पश्चात शिवभक्त बोल बम, ॐ नमः शिवायः व हर-हर महादेव आदि के जयकारों के साथ अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर गए। शिविर में मेडिकल एवं पैरा-मेडिकल स्टाफ की प्रशिक्षित टीम ने अपनी सेवाएं दी।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts