ब्लॉक साधोहेड़ी की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवार को बनाकर दिया ‘आशियाना’

सहारे के दम पर खड़ा था जर्जर मकान, परिवार को कुछ ही समय में मिला पक्का घर

Published On

पटियाला/नाभा (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर/तरुण कुमार शर्मा)। एक जरूरतमंद महिला का मकान बेहद जर्जर हालत में था, जो कभी भी गिर सकता था। मकान के गार्डरों को लोहे की सपोर्ट के सहारे खड़ा किया गया था। बारिश के दौरान छत से पानी टपकता था और तेज आंधी में मकान के गिरने का खतरा बना रहता था। इस जरूरतमंद परिवार की सुध डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने ली और कुछ ही समय में ब्लॉक साधोहेड़ी की साध-संगत ने पक्का मकान बनाकर परिवार को सौंप दिया। नया मकान मिलने की खुशी से परिवार भावुक हो गया।जानकारी के अनुसार ब्लॉक साधोहेड़ी के गाँव साधोहेड़ी में बहन संदीप कौर पत्नी गुरमीत सिंह पिछले कई वर्षों से जर्जर मकान में अपने परिवार का गुजारा कर रही थीं। बारिश और आंधी के मौसम में उन्हें हर समय अपने मकान की चिंता सताती रहती थी, क्योंकि यह कभी भी कोई बड़ा नुकसान पहुंचा सकता था।

मकान की छत को मजबूती देने के लिए उसे लोहे की सपोर्ट के सहारे खड़ा किया गया था, ताकि कुछ हद तक मजबूती बनी रहे।इस संबंध में जानकारी देते हुए सच्चे नम्र सेवादार विजय इन्सां नाभा और कुलदीप इन्सां ने बताया कि जरूरतमंद परिवार के मकान की हालत बेहद दयनीय थी। छतों से पानी टपकता था और दीवारों की स्थिति भी काफी खराब थी। उन्होंने बताया कि बहन संदीप कौर ने ब्लॉक के जिम्मेवार सेवादारों से अनुरोध किया कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत उनकी मदद करते हुए मकान बनाकर दे। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक साधोहेड़ी की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने इस जरूरतमंद परिवार के लिए मकान बनाने का कार्य शुरू किया और कुछ ही समय में मकान तैयार कर परिवार को सौंप दिया।

परिवार ने पूज्य गुरु जी व साध-संगत का जताया आभार 

जैसे-जैसे मकान का निर्माण पूरा हो रहा था, परिवार की खुशियाँ भी बढ़ती जा रही थीं, क्योंकि यह परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। जिम्मेवार सेवादारों ने बताया कि ब्लॉक साधोहेड़ी में यह पाँचवाँ मकान है, जिसे साध-संगत द्वारा बनाकर जरूरतमंद परिवार को दिया गया है। इस मौके पर प्रेमी समिति सदस्य परमिंदर सिंह, बलजीत सिंह, बिट्टू सिंह, मनजीत सिंह, सरबण सिंह, बहादुर सिंह, हरबंस सिंह, गुरसेवक सिंह हैप्पी, लक्ष्मण सिंह, सुनील कुमार, विजय कुमार, बलवान सिंह सहित बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित थी। वहीं संदीप कौर ने कहा कि आज उनका मकान पूज्य गुरु जी की रहमत से साध-संगत ने बनाकर दिया है और वे पूज्य गुरु जी व सेवादारों का दिल से धन्यवाद करते हैं। 

गाँव की सरपंच  ने की डेरा श्रद्धालुओं की सराहना 

इस संबंध में गाँव की सरपंच किरनजीत कौर ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवार को मकान सौंपकर पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि साध-संगत ने बहुत कम समय में मकान तैयार कर दिया, ऐसा प्रतीत होता है जैसे बना-बनाया मकान ही उतार दिया गया हो। उन्होंने कहा कि परिवार बेहद खराब परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहा था। जरूरतमंद परिवार के लिए मकान बनाकर देने पर वे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत का धन्यवाद करते हैं।

Welfare Work
Welfare Work: लोहे की सपोर्ट के सहारे खड़े जर्जर मकान का दृश्य व साध-संगत द्वारा बनाकर दिए गए पक्के मकान का दृश्य और धन्यवाद व्यक्त करता हुआ परिवार।

About The Author

Related Posts