Salabatpura MSG Bhandara: ‘जागो जागो देश के लोगों’ भजन पर झूमा पंडाल, 59 जरूरतमंद परिवारों को दिए कपड़े, सलाबतपुरा में धूमधाम से मनाया एमएसजी भंडारा

Salabatpura MSG Bhandara: ‘जागो जागो देश के लोगों’ भजन पर झूमा पंडाल, 59 जरूरतमंद परिवारों को दिए कपड़े, सलाबतपुरा में धूमधाम से मनाया एमएसजी भंडारा

Published On

Salabatpura MSG Bhandara: सलाबतपुरा सुरजीत मान। अवतार माह के पावन अवसर पर सलाबतपुरा में एमएसजी भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में साध-संगत पहुंची और पूरे आयोजन स्थल का माहौल भक्तिमय नजर आया। इस दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के रिकॉर्डिड भजनों का प्रसारण किया गया। जैसे ही ‘जागो जागो देश के लोगों’ भजन की धुन गूंजी, साध-संगत भाव-विभोर होकर झूमने लगी। भजन पर पूरा पंडाल उत्साह और उमंग से भर उठा।

भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरु जी के रिकॉर्डिड वचनों और भजनों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। साध-संगत ने भंडारे में शामिल होकर इस पावन अवसर को यादगार बनाया।

अवतार माह के उपलक्ष्य में आयोजित इस एमएसजी भंडारे को लेकर साध-संगत में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की मौजूदगी से सलाबतपुरा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। वहीं इस अवसर पर 59 जरूरतमंद परिवारों को कपड़े वितरित किए गए।

MSG Bhandara 1

MSG Bhandara 6

MSG Bhandara 4

 

About The Author

Related Posts