रोड़ी व गदराना में परहित के कार्य कर मनाई पावन अवतार माह की खुशी

गदराना में पक्षियों के लिए बनाए रैन बसेरे व किया पानी का प्रबंध, रोड़ी की बहनों ने बांटा राशन

Published On

ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी साध संगत परहित के विभिन्न कार्यों के साथ मना रही है। इसी के तहत ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब के गांव गदराना के साध संगत ने पक्षियों का कलरव कायम रखने के उद्देश्य से उनके लिए चोगे पानी का प्रबंध किया व घोंसले लगाए। Sirsa News

प्रेमी कुलदीप इन्सां ने बताया की गांव की समस्त साध संगत ने पक्षियों के लिए 32 लकड़ी के घोंसले, 10 सकोरे व पशुओं के लिए 6 बड़े होद का प्रबंध किया है। उन्होंने बताया की ये जल सामग्री सार्वजनिक स्थलों व छायादार पेड़ पौधों के नीचे रखी जाएगी। जिक्र योग है कि गदराना की साध संगत ने कुछ समय पूर्व भी इस तरह की मुहिम चलाकर पशुओं के लिए विभिन्न जगहों पर पानी के बडे होद रखे थे। कुलदीप इन्सां ने कहा की पूज्य गुरु जी ने हमें यही प्रेरणा दी है की किसी के लिए जल का प्रबंध करना मानवता की बडी सेवा है। ये बेजुबान जीव जंतु इंसानों पर ही आश्रित होते हैं।

रोड़ी ब्लॉक में बहनों ने बांटा राशन

उधर रोड़ी की बहनों ने पावन अवतार माह की खुशी में नामचर्चा आयोजित कर गुरु यश गाया व 10 परिवारों को राशन वितरित किया। ब्लॉक प्रेमी सेवक बहन सपना इन्सां ने बताया की साध संगत पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए हर समय तैयार रहती है। Sirsa News

Rodi-MSG-Bhandara-Welfare

About The Author

Related Posts