Kanwar Yatra; शिवभक्तों की सेवा में लगाया शिविर, फल-दूध व भोजन कराकर किया स्वागत
नंगला बुजुर्ग में कांवड़ियों के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था
भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: गांव नंगला बुजुर्ग बस स्टैंड पर भारतीय किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में कांवड़ियों के लिए फल, दूध और भोजन की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही शिवभक्तों के रात्रि विश्राम के लिए भी उचित इंतजाम किए गए।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मौ. शाहिद चौधरी, जिला सचिव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों के लिए भोजन, जलपान और विश्राम सहित आवश्यक सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और सभी को बढ़-चढ़कर सेवा में सहयोग करना चाहिए। शिविर में पहुंचने वाले कांवड़ियों को फल, दूध व भोजन कराया गया तथा उनके विश्राम की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर रकम सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, अंकित राठौर, रितिक इंसा, गुरनाम सिंह नायक, सरदार कर्मजीत सिंह मान, ख्याल सिंह, सुरेश, हरमन सिंह मान, अंकित नायक, कमल नायक, भोला, जोगेंद्र सिंह, रुस्तम सिंह, सुनील नायक, बिजेंद्र सिंह, राजकुमार बीडीसी, चंपत भाई, रिंकू, मोंटी, एस कुमार, कंवर पाल, पप्पन, गुरमेल, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
