ई-रिक्शा के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत

सेक्टर-31 में ई-रिक्शा की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत

Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: सेक्टर-31 में रविवार शाम गली में साइकिल चला रहे 7 वर्षीय सक्षम की ई-रिक्शा के नीचे दबने से मौत हो गई। पानी की बोतलों से लदा ई-रिक्शा बच्चे की साइकिल से टकराने के बाद उसे बचाने के प्रयास में सड़क के रैंप पर चढ़ा और पलट गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को पकड़कर पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Faridabad News (2)

About The Author

Related Posts