योगा टीचर लगवाने के नाम पर 18 युवाओं से 46 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

योगा टीचर की नौकरी लगवाने के नाम पर 46 लाख की ठगी

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी जिला अनुसंधान इकाई ने योगा टीचर लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बिधनोई निवासी रविंद्र ने बहल थान में शिकायत दर्ज कर बताया था कि वह गांव में डेयरी का कार्य करता है। उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से जान-पहचान हुई। जिसने बताया कि उसकी सरकारी महकमे में काफी जान-पहचान है तथा वह सरकारी व गैर-सरकारी नौकरी लगवा सकता है।

इसके बाद शिकायतकर्ता को चंडीगढ़ बुलाकर आयुष विभाग के बड़े अधिकारी से मुलाकात करवाने की बात कही। प्रदीप नामक युवक भी मिला, जिसे आयुष विभाग चंडीगढ़ में बड़े अधिकारी के पद पर बताया गया। आरोपियों ने महर्षि योगा फाउंडेशन के माध्यम से विभिन्न राज्यों के सरकारी स्कूलों में योगा सहायक व योगा अध्यापक की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इस फेडरेशन के डायरेक्टर नरेंद्र से मिलवाया आरोपियों ने शिकायतकर्ता सहित 18 बेरोजगार युवाओं से नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 46 लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई के एएसआई राजीव कुमार ने एक आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान बीबीपुर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को पुन: न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

Bhiwani News

About The Author

Related Posts