सफाई में लापरवाही पर एक्शन, एजेंसियों पर 31.45 लाख का जुर्माना

जोन-6 में तय संख्या में वाहन नहीं लगाने पर की कार्रवाई

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। शहर की सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था में लापरवाही बरतना दो एजेंसियों को भारी पड़ा है। नगर निगम गुरुग्राम ने नियमों का पालन नहीं करने पर दोनों एजेंसियों पर कुल 31 लाख 45 हजार 360 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही दोनों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जोन-6 में सैनिटेशन कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध कराने वाली केएस मल्टीफेसलिटी सर्विसेज लिमिटेड को 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, चालक और सात हेल्पर तैनात करने थे। जांच में निर्धारित वाहनों का एसडब्ल्यूएम पोर्टल पर पंजीकरण नहीं मिला। 15 जून से 31 जुलाई तक 10 वाहनों के प्रतिदिन पंजीकरण नहीं होने पर प्रति वाहन 2 हजार रुपये के हिसाब से 9.40 लाख रुपये का जुमार्ना लगाया गया। एजेंसी को जवाब के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

53 वाहनों की जगह कम तैनाती

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एजेंसी द क्लासिक मैनपावर एंड कंस्ट्रक्शन सर्विसेज को 53 वाहन, चालक/हेल्पर और तीन सुपरवाइजर तैनात करने थे। निगम के अनुसार कई दिनों में निर्धारित संख्या से कम वाहन मिले। वाहनों की कमी पर 20.49 लाख और मैनपावर की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं करने पर 1.55 लाख रुपये का जुमार्ना लगाया गया। सभी वाहनों में जीपीएस और जरूरी पोर्टल अपडेट भी नहीं मिले।

Gurugram-Municipal-Corporation
नगर निगम गुरुग्राम।

About The Author

Related Posts