सेंट जेवियर्स कॉलेज में ‘Malhar 2026’ की उल्टी गिनती शुरू, ‘Malhar by the Bay’ में जुटे 400 से अधिक विद्यार्थी

Malhar 2026 से पहले प्री-इवेंट में 400 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Published On

मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। सेंट जेवियर्स कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव Malhar 2026 से पहले आयोजित प्री-इवेंट Malhar by the Bay ने विद्यार्थियों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया। लोअर परेल स्थित *Antisocial* में आयोजित इस कार्यक्रम में 15 से अधिक प्रस्तुतियाँ हुईं और 400 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी दर्ज की गई। कार्यक्रम को JioSaavn और Furtados का सहयोग प्राप्त रहा। फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि Malhar 2026 का मुख्य आयोजन 13 से 15 अगस्त तक सेंट जेवियर्स कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। Malhar by the Bay का उद्देश्य प्रतिभागियों और दर्शकों के बीच महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल तैयार करना था। 

Malhar 2026 St Xavier's College

संगीत और प्रस्तुतियों ने बांधा समां :

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में लाइव बैंड, रैप प्रस्तुतियाँ, डुओ, ट्रायो और वाद्य संगीत की विविध प्रस्तुतियाँ हुईं। लगातार मंच पर बदलती प्रस्तुतियों ने दर्शकों को पूरे समय जोड़े रखा। 

समद x भरत की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र :

फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ को बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण Samad x Bharath की प्रस्तुति रही, जिन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत शैली का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। अतिथि कलाकार Shriya Rao ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इसी दौरान SHEIN India को Malhar 2026 के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में घोषित किया गया। 

फ्लैश मॉब और डीजे के साथ हुआ समापन :

कार्यक्रम का समापन फ्लैश मॉब और डीजे प्रस्तुति के साथ हुआ। फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि Malhar by the Bay ने आगामी सांस्कृतिक महोत्सव के लिए उत्साह और ऊर्जा का माहौल तैयार कर दिया है तथा इस बार का Malhar 2026 पहले से अधिक भव्य होने की उम्मीद है। 

Mumbai College Fest

About The Author

Related Posts