शिक्षा और रोजगार

Sports News: शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चले कबड्डी व खो-खो के रोमांचक फाइनल मुकाबले

ताइक्वांडो में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

Published On

सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत वीरवार को कबड्डी, खो-खो और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में विभिन्न खंडों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता का आयोजन सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) केवल कंबोज तथा सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) हरबंस सिंह की देखरेख में किया गया। Sirsa News

प्रतियोगिता के सफल संचालन में विभिन्न खेलों के कन्वीनरों व प्रशिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। आयोजन समिति के अनुसार शुक्रवार से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू होंगे। इसके साथ ही कबड्डी और खो-खो के लड़कों के मुकाबले भी खेले जाएंगे। वहीं लड़कों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कबड्डी में रानियां और डबवाली का दबदबा

अंडर-14 आयु वर्ग की लड़कियों के फाइनल मुकाबले में रानियां और डबवाली की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में रानियां ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि डबवाली की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल में डबवाली ने नाथूसरी चौपटा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। नाथूसरी चौपटा दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 आयु वर्ग में रानियां की टीम विजेता बनी, जबकि डबवाली उपविजेता रही Sirsa News

खो-खो में भी रानियां और ऐलनाबाद का शानदार प्रदर्शन

खो-खो प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-14 आयु वर्ग में ऐलनाबाद ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सरसा की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में रानियां ने पहला तथा ऐलनाबाद ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग में भी रानियां ने अपना दबदबा कायम रखते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि नाथूसरी चौपटा की टीम उपविजेता रही।

इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

अंडर-14 आयु वर्ग में माइनस 23 किग्रा. भार वर्ग में माता हरकी देवी स्कूल, ओढ़ां के रिदम, माइनस 25 किग्रा. भार वर्ग में जीपीएस सरसा के आदित्य तथा माइनस 29 किग्रा. भार वर्ग में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के दिवेश ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 आयु वर्ग में माइनस 35 किग्रा. भार वर्ग में जीआरजी स्कूल के प्रीतम तथा माइनस 59 किग्रा. भार वर्ग में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के देव ने पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-19 आयु वर्ग में एवी इंटरनेशनल स्कूल के प्रभनूर, माइनस 68 किग्रा. भार वर्ग में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के दक्ष, माइनस 78 किग्रा. भार वर्ग में माता हरकी देवी स्कूल, ओढ़ां के इशमान सिंह तथा प्लस 78 किग्रा. भार वर्ग में वीएन स्कूल, रानियां के सिद्दत ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। Sirsa News

प्रशिक्षकों ने निभाई अहम जिम्मेदारी

प्रतियोगिता के सफल संचालन में खो-खो कन्वीनर सुखविंद्र सिंह, कबड्डी कन्वीनर राजेंद्र सिंह, ताइक्वांडो कन्वीनर मुनिंद्र सिंह, फुटबॉल कोच नवजीत, हरि सिंह, कुलदीप, प्रदीप, रितू कोच, मंजीत सिंह, चरणजीत सिंह (पीटीआई),  ताइक्वांडो कोच रविंद्र सिंह, हरपाल सिंह, कोच अनिल, कशिश, गौरव सहित अन्य प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। Sirsa News

About The Author

Related Posts