शिक्षा और रोजगार

Anmol Vachan: यदि सच्चे हृदय और भावना से ऐसा कर लिया जाए तो हर चिंता से मुक्ति मिल जाए!

तमाम मुश्किलें हल कर देता है प्रभु: पूज्य गुरु जी

Published On

सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan)फरमाते हैं कि  मालिक का नाम वो खुशियां और बरकतें देता है, जिसकी इन्सान ने कभी कल्पना भी नहीं की होती। यदि इन्सान सच्चे हृदय और भावना से प्रभु का नाम लेता है तो प्रभु उस इन्सान को हर चिंता से मुक्त कर देता है। Anmol Vachan

आप जी फरमाते हैं कि परमात्मा का कोई सच्ची भावना, सच्चे हृदय से नाम लेता है तो वो मालिक, परमात्मा उसकी तमाम मुश्किलों को हल कर देता है, तमाम चिंताओं से मुक्ति दिला देता है और अंदर ऐसा आत्मबल, आत्मविश्वास भर देता है कि इन्सान मालिक की वो बरकतें खुशियां हासिल करता है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। 

पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि इन्सान को हर समय परमात्मा का गुणगान, अपने सतगुरु मौला के गुणगान गाते रहना चाहिए। जब तक इन्सान परमपिता के गुणगान नहीं गाता, जब तक उसकी दया मेहर, रहमत के काबिल नहीं बनता तब तक सुमिरन ध्यान से, लगन से करना चाहिए और जब उसकी रहमत हो जाती है, फिर सुमिरन करना नहीं पड़ता, अपने आप चलने लग जाता है। इसलिए जब तक आपके अंदर नूरी स्वरूप के दर्शन नहीं होते, जब तक अंत:करण की भावना मालिक से जुड़ती नहीं, शुद्ध नहीं होती तब तक लगातार सुमिरन करते रहिए। Anmol Vachan

About The Author

Related Posts