बारिश में पानी-पानी हुई यमुनानगर की सड़कें
राहगीरों को भारी परेशानी का करना पड़ा सामना
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamunanagar Barish News: यमुनानगर-जगाधरी में सोमवार सुबह भारी बारिश से शहर की अनेक कॉलोनियों में घरों व दुकानों में पानी भर गया। वहीं शहर की कई मुख्य सड़कों पर जमा हुए पानी से गुजरकर अपने गन्तवय पर जाना पड़ा। और पानी के बीच से गुजरते वाहन रेंगते दिखाई दिए। बताया ये भी जा रहा है कि स्कूलों में पानी घुस जाने से बच्चों की छुटटी करनी पड़ी। वहीं उधर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जगाधरी में सबसे अधिक 82 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि व्यासपुर में सबसे कम 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। ओर प्रतापनगर मे 72 एमएम, सरसवती नगर में 25 एमएम, छछरौली में 19एमएम, साढौरा में 15एमएम व रादौर में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई।
राहगीर व स्थानीय नागरिक राजेश शर्मा का कहना है कि जगाधरी बसस्टेंड, नगरनिगम कार्यालय व हर चौंक चौराहे पर बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था न किया जाने से पानी निकासी नहीं हो रही है, जिससे बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के बाद लोगों के घरो में घुस रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस बारिश में सड़को पर जमा पानी से स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं कई राहगीरों ने बताया कि नालों की सफाई केवल कागजो में हैं और नालों को उपर से बंद कर दिया गया हैं जिससे पानी को रास्ता नहीं मिल रहा हैं। उन्होने बताया कि कई कार्यालयों में भी बारिश का पानी घुसा हुआ हैं।