Lado Lakshmi Yojana: लाडो लक्ष्मी योजना की 10वीं किस्त जारी, 50.04 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुँचे 1,595 करोड़
बुजुर्गों को अब पेंशन के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ते: सीएम नायब सिंह
Lado Lakshmi 10th Installment: चंडीगढ़ (ब्यूरो)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में 1,595 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर महीने अलग-अलग विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के खातों में योजनाओं की सहायता राशि पहुंचाने का काम कर रही है। Lado Lakshmi Yojana
मुख्यमंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 34.93 लाख लाभार्थियों को 1,124 करोड़ रुपये जारी किए गए। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 9.98 लाख लाभार्थियों को 209.62 करोड़ रुपये की दसवीं किस्त जारी की गई। दयालु योजना के तहत 6,224 लाभार्थियों को 234.77 करोड़ रुपये तथा हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 4.94 लाख लाभार्थियों के लिए 19.17 करोड़ रुपये जारी किए गए।
उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना की 10 किस्तों में अब तक 2,042.31 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। पहले बजट में इस योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसे बढ़ाकर 6,500 करोड़ रुपये कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं का किसी अन्य योजना का लाभ नहीं रोका जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों को पेंशन के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। किसानों को हरित खेती की ओर प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है। हरित खाद के लिए 13,237 किसानों को ढेंचा और मूंग की फसलों के प्रोत्साहन के लिए 7 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। Lado Lakshmi Yojana