Colombia Earthquake: कोलंबिया में भूकंप से भारी तबाही, मृतकों की संख्या 132, 570 से अध‍िक लोग घायल

7.4 तीव्रता के भूकंप से हिली श्रीलंका की धरती

Published On

Colombia News: बोगोटा। पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। 7.4 तीव्रता के इस भूकंप में अब तक 132 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 570 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कोलंबियाई सरकार के अनुसार, राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। Colombia Earthquake

राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने राजधानी बोगोटा में बताया कि भूकंप के कारण करीब 1,575 मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा छह हवाई अड्डों के ढांचे पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। सुरक्षा कारणों से इन हवाई अड्डों से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

सैन होस डेल पाल्मार के पास था भूकंप का केंद्र

कोलंबियाई भूवैज्ञानिक सेवा के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर आया। इसका केंद्र चोको विभाग में सैन होस डेल पाल्मार के निकट बताया गया है। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 96 किलोमीटर की गहराई में था।

सरकार ने आपदा के व्यापक प्रभाव को देखते हुए सोमवार को राष्ट्रीय आपदा की स्थिति घोषित कर दी। प्रभावित विभागों की राजधानियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन से मिली सूचनाओं के आधार पर क्षति का आकलन करने के साथ-साथ प्रभावित लोगों की तत्काल आवश्यकताओं की पहचान की जा रही है। Colombia Earthquake

राहत और बचाव अभियान तेज

स्थानीय प्रशासन, बचाव दल और संबंधित एजेंसियां प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में जुटी हैं। प्रशासन का ध्यान घायलों तक चिकित्सा सहायता पहुंचाने, क्षतिग्रस्त इमारतों का निरीक्षण करने और जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने पर है। भूकंप के झटकों का प्रभाव पड़ोसी इक्वाडोर में भी महसूस किया गया। इससे क्षेत्र में आपदा प्रबंधन एजेंसियों की सक्रियता और बढ़ गई है।

कोलंबिया में आई इस प्राकृतिक आपदा पर कई देशों के नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए सहायता और एकजुटता का संदेश दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में फ्रांस कोलंबिया के साथ खड़ा है और बचाव कार्यों में जुटे दलों के प्रति भी समर्थन जताया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी कोलंबिया के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए सक्षम लोगों से आपदा प्रभावित लोगों और देशों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि कठिन समय में इटली कोलंबिया के लोगों, प्रभावित परिवारों तथा राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे लोगों के साथ खड़ा है। Colombia Earthquake

 

About The Author

Related Posts