शिक्षा और रोजगार
फुटबॉल के तीनों आयु वर्ग में सरसा ब्लॉक का दबदबा, जीते खिताब
अंडर-17 आयु वर्ग में तथा अंडर-19 आयु वर्ग में सरसा ने डबवाली की टीम को दी शिकस्त
सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। एमएसजी भारतीय खेल गांव में बुधवार को जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉकों की विजेता टीमों ने हिस्सा लिया। तीनों आयु वर्गों में सरसा ब्लॉक की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में सरसा ब्लॉक ने रानियां की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। Sirsa News
वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में सरसा ने डबवाली को तथा अंडर-19 आयु वर्ग में भी सरसा ने डबवाली की टीम को शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रकार तीनों आयु वर्गों में सरसा ब्लॉक की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया। इस अवसर पर एईओ केवल कंबोज, एईईओ हरबंस सिंह, सेवानिवृत्त एईओ अनिल कुमार, फुटबॉल कन्वीनर नवजीत सिंह सहित अन्य प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे। Sirsa News