भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठी कण्डेला की गलियां

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव में निकाली पैदल तिरंगा यात्रा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह के सुपुत्र शिवेंद्र सिंह, कण्डेला मंडलाध्यक्ष एडवोकेट नेत्रपाल चौहान व प्रभारी पंकज राणा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से गांव की गलियां गूंज उठी।

बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। तिरंगा यात्रा गांव में स्थित पंचायत सचिवालय से शुरू होकर चौधरी मानसिंह राजकीय गर्ल्स इण्टर कॉलिज के प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। भाजपाइयों ने कॉलिज परिसर में लगी चौधरी मानसिंह की प्रतिमा पर पुष्प-मालाएं पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व, तिरंगा यात्रा गांव की मुख्य गलियों व चौराहों से होकर गुजरी। सरस्वती पब्लिक स्कूल शेखूपुरा के छात्र-छात्राओं ने आगे रहकर यात्रा का नेतृत्व किया।

इस दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से गांव की गलियां गूंज उठी। इस अवसर पर पूर्व जिंप सदस्य अनुज चौहान, राजदीप चौधरी, सतपाल सिंह, एडवोकेट रंजीता सैनी, मास्टर सुखपाल सिंह, करतार सिंह एडवोकेट, राकेश पटवारी, जगदीश चेयरमैन, अवधेश सैनी, रवि भारद्वाज, रूपेश चौहान, अक्षय चौहान, प्रताप चौधरी, सुंदर मास्टर, अवनीश चौहान, सूरज चौहान, संजय कश्यप, फारुख मंडावर, बिन्दर चौहान, सुनील मास्टर, रवि ऊंचागांव आदि मौजूद रहे।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts