करता है सेवा गुरु का प्यारा, दिल का टुकड़ा आंखों का तारा

तपती गर्मी और पसीने के बीच सेवा का जुनून, बरनावा आश्रम में सेवादारों ने किया श्रमदान

Published On

बरनावा (सच कहूँ/रकम सिंह)। Barnawa News: डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पूज्य संत डॉ एमएसजी जी की पावन प्रेरणा से जब भी उन्हें मौका मिलता है पूरी लग्न और जोश के साथ शारीरिक सेवा भी करते हैं अब जैसे की बहुत उमस गर्मी का मौसम है, इसके बावजूद आज ब्लॉक कासगंज, ब्लाक बाजपुर, और सफाई समिति के सेवादार ब्लॉक धनोरा मंडी अमरोहा खेती बाड़ी के सेवादार डेरा सच्चा सौदा बरनावा बागपत में आकर तेरा वास के आसपास और प्रांगण की साफ सफाई में पूरे जोश से लगे हुए हैं पूरा शरीर पसीनो से लटपट है

हर किसी को लगन है कि मैं ज्यादा से ज्यादा सेवा करूं इनमें से काफी सेवादारों से बातचीत की गई सभी का कहना है कि यहां सेवा करने से हमारे शारीरिक रोग दूर होते हैं और हमें यहां बहुत खुशियां मिलती है खेती-बाड़ी के जिम्मेदार संजय इंसान ने बताया की इन सेवादारों को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती जब भी आवश्यकता होती है यह स्वयं आकर यहां पर आश्रम की साफ सफाई खेती-बाड़ी की सेवा करते हैं।

Barnawa News

About The Author

Related Posts