भगवंत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशनल परीक्षा परिणाम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशनल परीक्षा में भगवंत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Mirapur News: महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशनल परीक्षा परिणाम में भगवंत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

कॉलेज की छात्रा खुशी तोमर ने 68.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। समीरा नीलम ने 63.57 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुराग ने 63.38 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर डॉ. पुष्पनील वर्मा (डिप्टी डायरेक्टर), डॉ. संजय गुप्ता (प्राचार्य), सीए दुष्यंत कुमार (फाइनेंस मैनेजर), आदित्य शर्मा (डिप्टी रजिस्ट्रार), अभय वैश्य (प्रशासनिक अधिकारी) सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा संस्थान में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान, विश्वविद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Mirapur News

About The Author

Related Posts