अधिकारी नहीं पहुंचे तो जिला सतर्कता समिति के सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार
11 बजे प्रस्तावित बैठक में 11.45 तक नहीं पहुंचे रसद विभाग के अधिकारी-कर्मचारी
हनुमानगढ़।
और वहां से चले गए। सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें बैठक के लिए बुलाकर समय पर अधिकारी ही उपलब्ध नहीं हुए, जिससे उन्हें अपमानित महसूस हुआ। Hanumangarh News
समिति सदस्य जगतपाल ने बताया कि वे राज्य सरकार की ओर से रसद विभाग की जिला सतर्कता एवं खाद्य सुरक्षा समिति के मनोनीत सदस्य हैं। उनके अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे जिला रसद अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक प्रस्तावित थी। बैठक के लिए उन्हें शनिवार को फोन कर सूचना दी गई थी। वह अन्य सदस्यों के साथ सुबह करीब 10.45 बजे डीएसओ कार्यालय पहुंच गए और निर्धारित कक्ष में बैठक शुरू होने का इंतजार करने लगे।
जगतपाल का आरोप है कि 11.45 बजे तक रसद विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बैठक स्थल पर नहीं पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद नाराज सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि मनोनीत सदस्यों को बैठक में बुलाकर उनका सम्मान करने के बजाय इस तरह इंतजार करवाना उचित नहीं है। सदस्यों के अनुसार बैठक में राशन व्यवस्था सहित आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाने और सुझाव देने थे, लेकिन अधिकारियों के समय पर नहीं पहुंचने से उन पर चर्चा नहीं हो सकी। उन्होंने सरकार से स्थानीय रसद विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। Hanumangarh News
'बैठक को महज औपचारिकता की तरह लिया जा रहा
समिति सदस्य संदीप गोदारा ने आरोप लगाया कि बैठक के निर्धारित समय पर कोई अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचा तो सदस्यों ने विरोध जताया। इसके बाद जिला रसद अधिकारी वहां पहुंचे और उनके व्यस्त होने का कारण एक जरूरी फोन कॉल बताया गया। गोदारा ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से बहानेबाजी की जा रही है और मनोनीत सदस्यों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि बैठक को महज औपचारिकता के तौर पर लिया जा रहा है। यहां तक कि सदस्यों के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने इसे राजस्थान सरकार के आदेशों और नियमों की अनदेखी बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रमेश शर्मा, गुरमेल सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
अधिकारी बोले-सदस्यों के नाराज होने जैसी बात नहीं
मामले में जिला रसद अधिकारी ने सदस्यों के नाराज होकर बैठक का बहिष्कार करने की बात से असहमति जताई। उन्होंने बताया कि जिला सतर्कता समिति के सदस्यों की बैठक सोमवार को निर्धारित थी। उनके अनुसार बैठक का समय सुबह 11.30 बजे था, लेकिन उस समय तक सभी सदस्य नहीं पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सदस्यों के नाराज होने जैसी कोई बात नहीं है। Hanumangarh News