Drug Smuggler Arrested: 9.68 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर गिरफ्तार

रावतसर पुलिस की कार्रवाई, रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर हुई कार्रवाई

Published On

हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत रावतसर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9.68 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार रावतसर थाना के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुख्य सड़क से चक चार सीवाईएम मार्ग पर रोही चक चार सीवाईएम क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान संजय कुमार (32) पुत्र कृष्णलाल मेघवाल, निवासी चक चार सीवाईएम के रूप में बताई।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.68 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चिट्टा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक वीरचंद को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।

नोहर पुलिस के हत्थे चढ़ा चिट्टा तस्कर | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूहÓ के तहत नोहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नोहर थाना प्रभारी जगदीश पाण्डर के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान साहवा तिराहा, रोही भूकरका में संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर एक युवक की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से सतपाल (35) पुत्र ओमप्रकाश सुथार, निवासी वार्ड नंबर 1, श्योराणी, थाना नोहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सिंचाई पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर के प्रभारी उपनिरीक्षक हनुमान प्रसाद को सौंपी गई है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी हेरोइन कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts