Haridwar News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से खास इंतजाम
हरिद्वार के कनखल स्थित ऐतिहासिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
हरिद्वार, (एजेंसी)। सावन के दूसरे सोमवार को देशभर के शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। हरिद्वार के कनखल स्थित ऐतिहासिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। भक्तों ने गंगा जल ले जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रार्थना की। मंदिर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। Haridwar News
सावन के दूसरे सोमवार पर देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं। एक महिला श्रद्धालु रिंकी देवी ने कहा कि यहां बहुत अच्छी सुविधाएं हैं। एक और महिला श्रद्धालु संध्या ने कहा कि इतनी ज्यादा भीड़ है कि हम जल नहीं चढ़ा पाए। भीड़ की वजह से अंदर नहीं जा पाए और बाहर आकर बैठ गए हैं।
असम के नागांव में भी सावन के दूसरे सोमवार को मशहूर कृष्णाश्रम शिव मंदिर में हजारों भक्त इकट्ठा हुए। पूरे जिले से आए भक्तों ने जल चढ़ाया। एक श्रद्धालु गोपाल ने कहा कि आज सावन के पवित्र महीने का दूसरा सोमवार है। हम तेजपुर से नागांव के शिव मंदिर में पवित्र जल चढ़ाने आए हैं। यह दूरी लगभग 75 किलोमीटर है। मैं सभी का और खासकर उन सभी कांवड़ियों का दिल से धन्यवाद करता हूं जो पूरी श्रद्धा के साथ यह यात्रा करते हैं।" Haridwar News