Sirsa Sports News: ‘शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा’ सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल में छाया

फाइनल मुकाबले में आर.एम.एस. स्कूल हिमाचल प्रदेश को हराकर जीता खिताब

Published On

Sirsa Sports News:: सरसा/राजौंद (सच कहूँ न्यूज)। एम.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजौंद (कैथल) में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल-16 प्रतियोगिता में शाह सतनाम जी  बॉयज स्कूल, सरसा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 5 अगस्त से शुरु हुई प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में भी स्कूल की टीमों ने तीसरा स्थान हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। Sirsa News

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अंडर-14 वर्ग में अखिल भारतीय टीम कैथल प्रथम, इंडस पब्लिक स्कूल जींद द्वितीय तथा शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा और द् आर्यन इंटरनेशनल स्कूल फतेहाबाद संयुक्त रूप से तृतीय रहे। अंडर-17 वर्ग में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा ने प्रथम स्थान हासिल किया। आर.एम.एस. स्कूल हिमाचल प्रदेश द्वितीय तथा अष्टविनायक पब्लिक स्कूल लाडवा और गुरुकुल ज्योतिसर कुरुक्षेत्र संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-19 वर्ग में पीएम श्री गवर्नमेंट स्कूल गंगवा हिसार ने प्रथम, सेंट सोल्जर स्कूल चंडीगढ़ ने द्वितीय तथा अखिल भारतीय स्कूल कैथल और शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश ढुल एवं प्रबंधक देशराज चहल ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का विशेष महत्व है। Sirsa News

CBSE-Footbal-Boys

About The Author

Related Posts