बेटी का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाकर एमएसजी अवतार माह की खुशी मनाई

7 जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी

Published On

Stationery Distributed: सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार माह के उपलक्ष्य में सरसा के ब्लॉक के कल्याण नगर की एक महिला ने सामाजिक सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। ब्लॉक कल्याण नगर की सुखचैन कॉलोनी निवासी बहन रमन इन्सां ने अपनी बेटी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सात जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई में उपयोग होने वाली आवश्यक स्टेशनरी दी गई। पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। रमन इन्सां ने बेटी के जन्मदिन की खुशी को जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करते हुए इसे सेवा के रूप में मनाया। स्थानीय स्तर पर इस पहल को सकारात्मक कदम बताया गया।

About The Author

Related Posts