शिक्षा और रोजगार
मंदिर से नकदी व चांदी के आभूषण किए चोरी, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
पांच छोटे बच्चों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: आर्य नगर थाना के अंतर्गत सर्कुलर रोड स्थित चंडी माता मंदिर से नकदी व चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें पांच छोटे बच्चे चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस संबंध में पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंदिर में चोरी करने वाले बच्चों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार सर्कुलर रोड स्थित चंडी माता मंदिर के पुजारी ने बताया कि शाम को वह मंदिर बंद कर घर चला गया था कि पीछे से पांच छोटे बच्चे मंदिर में घुसे और पत्थर से शीशा तोड़कर मूर्तियों से चांदी के आभूषण चोरी व नकदी चोरी कर ले गए। घटना का पता उस वक्त लगा जब आज सुबह पूजारी मंदिर में पहुंचा तो देखा कि शीशे टूटे हुए पड़े है और मूर्तियों से चांदी का मुकुट व अन्य आभूषण सहित नकदी भी गायब है। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगी सीसीटीवी फुटेज देखी तो बच्चे चोरी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।