शिक्षा और रोजगार
निर्माणाधीन इमारत की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
जांच में जुटी पुलिसE निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ शुरू
अहमदाबाद (हि.स.)। गुजरात के अहमदाबाद में एसजी हाईवे स्थित निरमा यूनिवर्सिटी के सामने एक निर्माणाधीन इमारत में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव इमारत की 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच के तहत निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। Ahmedabad News
मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रीतमसिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से इसी निर्माण परियोजना में क्रेन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे तक युवक का शव निर्माणाधीन इमारत में दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
खुदकुशी के कारणों की जांच : Ahmedabad News
सोला पुलिस थाने के पीआई के.एन. भूकण के अनुसार, युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच की जा रही है। परियोजना के इंजीनियर दर्शल जोशी ने बताया कि उन्हें सुबह एक मजदूर के फोन से घटना की जानकारी मिली।
वहीं, मृतक के भाई से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर परिवार से जुड़ी किसी व्यक्तिगत परेशानी की आशंका जताई गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस निर्माण स्थल पर काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है, ताकि मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। Ahmedabad News