Leopard News: सड़क पर दिखाई दिया तेंदुआ, लोगों में फैली दहशत
बारामूला के उड़ी का मामला, वन्यजीव विभाग अलर्ट, सर्च अभियान जारी
Baramulla leopard: बारामूला (हि.स.)। जिले के उड़ी क्षेत्र के कलगी इलाके में आज सुबह एक तेंदुआ सड़क पर दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन्यजीव (वाइल्ड लाइफ) विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का जायजा लिया। विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए तलाशी एवं खोज अभियान चलाया जा रहा है। Leopard News
प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे विशेष रूप से सुबह और शाम के समय अकेले घर से बाहर न निकलें। बच्चों को घर के अंदर सुरक्षित रखें तथा तेंदुए के करीब जाने या उसे भगाने की कोशिश न करें। प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि तेंदुआ दोबारा दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत वन्यजीव विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फिलहाल वन्यजीव विभाग की टीम इलाके में लगातार निगरानी कर रही है और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के प्रयास जारी हैं। Leopard News