Haridwar News: गंगा में डूब रहे कांवड़िए की जल पुलिस ने बचाई जान

हरिद्वार में जल पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Published On

हरिद्वार, (हि.स.)। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक श्रद्धालु की जान बच गई। गंगा से जल भरते समय एक युवक अचानक तेज धारा की चपेट में आ गया, लेकिन मौके पर तैनात जल पुलिस कर्मी ने तत्काल नदी में उतरकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के करनाल के सेक्टर-4 निवासी 19 वर्षीय राजू गंगा तट पर जल भर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नदी के तेज बहाव में बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए आवाजें लगाई जाने लगीं। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद जल पुलिस के जवान सनी कुमार ने बिना समय गंवाए तत्काल गंगा में छलांग लगा दी। उन्होंने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित किनारे ले आए। समय रहते किए गए Haridwar News

About The Author

Related Posts