Cricket News Today: दिल्ली कैपिटल्स के ये क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
हुबली से किया गया गिरफ्तार
Abhishek Porel Arrested: हुबली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को मंगलवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक युवती की शिकायत और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने के आरोप से जुड़े मामले में की गई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। Cricket News Today
जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में चिकित्सा की पढ़ाई कर रही एक युवती ने 23 जून को मोगरा थाने में क्रिकेटर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, युवती और अभिषेक पोरेल के बीच तीन वर्ष से अधिक समय तक संबंध रहे। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि दोनों ने विवाह करने की योजना बनाई थी और साथ में विदेश यात्रा भी की थी। बाद में दोनों के संबंधों में विवाद शुरू हो गया।
बताया गया है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया था। हालांकि उस समय कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। बाद में युवती ने पुलिस के समक्ष लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह मोगरा थाने पहुंचे। इसके बाद डीएसपी (अपराध) अभिजीत सिन्हा महापात्रा ने थाना प्रभारी से मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। Cricket News Today
क्रिकेटर के आवास पर कई बार पहुंची पुलिस
जांच के दौरान मोगरा पुलिस की टीम ने चंदननगर स्थित अभिषेक पोरेल के आवास पर कई बार पहुंचकर उनकी तलाश की, लेकिन पुलिस के अनुसार वह वहां नहीं मिले। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक पोरेल को मंगलवार को चिनसुराह अदालत में पेश किए जाने की बात कही गई है। मामले में अदालत के समक्ष पुलिस की ओर से जांच से संबंधित जानकारी और आगे की कार्रवाई प्रस्तुत की जाएगी।
अभिषेक पोरेल वर्ष 2023 से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने टीम के लिए अब तक 35 मुकाबले खेले हैं और 25.63 की औसत से 769 रन बनाए हैं। उनके नाम चार अर्धशतक भी दर्ज हैं। घरेलू क्रिकेट में भी पोरेल सक्रिय रहे हैं। वह 32 प्रथम श्रेणी और 23 लिस्ट-ए मुकाबले खेल चुके हैं। Cricket News Today