Eye Donation: बुधराम इन्सां ने नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का संदेश

मरणोपरांत दे गए दो जिंदगियों को रोशनी

Published On

गुहला-चीका, (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जहां जीते जी तो मानवता की सेवा करते ही है, वहीं मरणोपरांत भी समाज को इंसानियत का संदेश दे रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण चीका निवासी बुधराम इन्सां (63 वर्ष) ने पेश किया, जिनके मरणोपरांत परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान किए। नेत्रदानी बुधराम इन्सां के परिजनों ने उनकी आंखें सेवा संघ, कैथल को दान कीं। इस पुनीत कार्य से दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी आएगी। Kaithal News

बता दें कि सचखंडवासी बुधराम इन्सां लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हुए थे। उन्होंने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से गुरुमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की थी। इसके बाद वे लगातार मानवता भलाई कार्यों में जुटे रहे। उन्होंने पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जीते जी मरणोपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लिया हुआ था। उनके अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए परिजनों ने उनके नेत्रदान किए

बेटा-बेटी एक समान का दिया संदेश

इसी दौरान डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत बुधराम इन्सां की बेटियों पूजा, मीनू और रुचि ने अर्थी को कंधा दिया। बेटियों के इस कदम ने समाज में बेटियों की बराबरी और सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, गुहला-चीका ब्लॉक कमेटी के जिम्मेवार सदस्य तथा साध-संगत मौजूद रही। Kaithal News

About The Author

Related Posts