Hockey: गांव बालासर की हॉकी खिलाड़ी पुनीता ने एकेडमिक नेशनल में जीते ब्रोंज मेडल
गांव के साथ प्रदेश का नाम किया रोशन
Published On
खारियां, 10 अगस्त(सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव बालासर की हॉकी खिलाड़ी पुनीता पुत्री शीशपाल ने एकेडमिक नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल जीतकर गांव के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। हॉकी कोच चांदनी सेन व बलजीत सिंह ने बताया कि पुनीता हाल ही में साईं बादल (पंजाब)में हॉकी का प्रशिक्षण ले रही है। पुनीता ने हाल ही में ग्वालियर में संपन्न हुए एकेडमिक नेशनल चैंपियनशिप में पंजाब की ओर से खेलते हुए अंडर 17 आयु वर्ग के सब जूनियर तथा जूनियर नेशनल में तृतीय स्थान के साथ दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर अपनी काबिलियत का लोहा बनवाया है। Sirsa News